नए यातायात प्रभारी ने संभाली कमान, कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की पहल

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। जब से नगर में नए यातायात पुलिस अधिकारी शशिकांत शर्मा ने पदभार ग्रहण किया है, तभी से लगातार कस्बे में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं एवं अव्यवस्थित यातायात को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शहर में कस्बा भ्रमण कर रोड एवं मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 13 चालान बनाए गए, जिनसे ₹10,500 शमन शुल्क वसूल किया गया।साथ ही, वाहन चालकों व मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश भी दी गई। अधिकारी श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment