देश के शीर्ष 20 धर्मप्रभावकों में हुआ आष्टा के अनुराग जैन का सम्मान

जैन समाज के गौरव, युवा धर्मप्रभावक अनुराग जैन (सुपुत्र अशोक जैन “कोठरी”) के सुपुत्र हैं।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

उज्जैन, 24 अगस्त 2025।धर्मनगरी उज्जैन में रविवार को आयोजित “धर्मप्रभावक सम्मान समारोह-2025” में देशभर से आए 150 से अधिक जैन धर्मप्रभावकों ने सहभागिता की। प्रसन्न मनः भक्त परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में आष्टा जैन समाज के गौरव, युवा धर्मप्रभावक अनुराग जैन (सुपुत्र अशोक जैन “कोठरी”) को देश के शीर्ष 20 धर्मप्रभावकों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया।

अनुराग जैन इससे पूर्व यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड, जैन आइकॉन अवॉर्ड और धर्मप्रभावक सम्मान जैसे प्रतिष्ठित अलंकरण प्राप्त कर चुके हैं। वे महावीर मार्ग पेज के माध्यम से डिजिटल फिल्म मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री निर्माण और ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्रों की प्रस्तुतियों द्वारा जैन धर्म के मूल्यों व शिक्षाओं को आधुनिक साधनों से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

उनकी “तीर्थवंदना सीरीज़” विशेष रूप से युवाओं में लोकप्रिय है, जिसे डिजिटल माध्यम पर लाखों दर्शकों ने देखा है।समारोह में उपस्थित मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने कहा –“आज के समय में युवा पीढ़ी द्वारा धर्मप्रभावना के लिए किए जा रहे प्रयास जैन समाज की शक्ति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं।

”सम्मान ग्रहण करते हुए अनुराग जैन ने कहा –“यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। पूज्य मुनिश्री का पावन मार्गदर्शन मुझे निरंतर प्रेरित करता है।”इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि विश्वविख्यात ‘साड़ी क्वीन’ डॉली जैन तथा दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment