डॉ. अमित माथुर की टीम ने किया अद्भुत कार्य
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। दिनांक 22 अगस्त 2025 को सिविल हॉस्पिटल आष्टा में एक युवक का जटिल (टिपिकल) अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया गया। संतोष दमाड़िया नामक यह मरीज तीन निजी अस्पतालों से उपचार में निराश होकर सिविल अस्पताल आष्टा पहुँचा था।जाँच के दौरान पता चला कि मरीज को अपेंडिक्स की गंभीर समस्या है।

स्थिति कठिन इसलिए थी क्योंकि मरीज का वजन अधिक होने से अपेंडिक्स लिवर के पीछे चला गया था और आकार में भी अत्यधिक बड़ा हो गया था।

ऐसी जटिल परिस्थिति में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित माथुर के नेतृत्व में डॉ. भूपेन्द्र परमार एवं डॉ. जयदीप सिसोदिया की टीम ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए सफल ऑपरेशन किया।ऑपरेशन के बाद मरीज अब स्वस्थ है और चिकित्सकों ने इसे अस्पताल की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

