राजीव गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

कम्युनिटी हॉल,नवीन बस स्टैंड आष्टा में कांग्रेसजनों ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (नि.प्र.)। ब्लॉक नगर कांग्रेस आष्टा द्वारा शनिवार को कम्युनिटी हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए उनके योगदान को याद किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने जीवनकाल में भारत को 21वीं सदी का आधुनिक भारत बनाने का सपना देखा था। उन्होंने देश में तकनीकी क्रांति का सूत्रपात किया, कंप्यूटर और डिजिटल भारत की नींव रखी। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करते हुए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली की स्थापना की।

महिला सशक्तिकरण के लिए भी उन्होंने अभूतपूर्व कार्य करते हुए महिलाओं को 33% आरक्षण दिलवाने की दिशा में पहल की।वक्ताओं ने कहा कि आज भी राजीव गांधी की विरासत और आदर्श हमें प्रेरित करते हैं। हमें उनके मूल्यों को अपनाकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

देश में जिस तरह से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं, ऐसे समय में लोकसभा में विपक्ष के नेता लोकतंत्र बचाने का कार्य कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी हर नागरिक की भी है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करें।

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, महेश मुंडीखेड़ी, जाहिद खान गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, एच.आर. परमाल, घनश्याम जांगड़ा, खालिद पठान, सनावर खान, नरेंद्र कुशवाह, लोकेंद्र बनावट, रईस खान, शहीद टेलर, रमेश मेवाड़ा, नवाब बेरी, प्रेम पटरिया, रामचरण दवरिया, राजेश यादव, कमल सेठ, अरविंद मेवाड़ा, देवराज परमार, गोरे मियां, महेश वर्मा, डॉ. इजाज खान, महबूब खान, रसीद नेताजी, निलेश पटेल, गोलू हाजीपुर, शंकर सक्सेना, बबन पटेल, विजय पाटीदार, चेतन भाटी, रिजवान, कुलदीप ठाकुर, राहुल पटरिया, राहुल नौगांव, अशोक मंडलोई, दिलीप मालवीय, कृपाल तोमर, यशवंत मालवीय, रवि ठाकुर, नदीम शेख सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment