भोलेनाथ की शाही पालकी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री विश्वास सारंग रहे मौजूद।

हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हुआ आष्टा नगर।

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट के नेतृत्व में निकली भव्य पालकी यात्रा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा (जिला सीहोर)। भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही पालकी यात्रा मंगलवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकली। नगर के सभी हिंदू संगठनों ने सहभागिता निभाई।हिंदू उत्सव समिति के सानिध्य और अध्यक्ष कालू भट्ट के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह देखने को मिला।

हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और माहौल भक्तिमय बन गया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा, अंजली विशाल चौरसिया, संजीव सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर पालकी यात्रा में भागीदारी निभाई।सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत व प्रसादी वितरणशाही पालकी यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने स्वागत कर प्रसादी वितरण किया—परदेशीपुरा पर – परमार युवा संगठन

परेशीपुरा चौराहा पर – नगर पालिका परिषद आष्टा, हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा व जनप्रतिनिधि

हाथी खाना चौराहा पर – जनरल स्टोर एवं स्टेशनरी व्यापारी एसोशिएशन, पल्लव जैन प्रगति

गल चौराहा पर – रेकवाल समाज एवं किराना व्यापारी एसोशिएशन

नई पहल – किन्नर समाज ने साफे भेंट कर जुलूस की शान बढ़ाई

चार बत्ती चौराहा पर – अखंड रामायण मंडल एवं पार्षद सुभाष नामदेव द्वारा

नजरगंज आष्टा में – डालचंद भूतिया, महेश मूंदड़ा एवं मूंदड़ा परिवार

गंज माताजी चौराहा पर – तांत्रिक ग्रुप (शैलेंद्र मेहता), व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, चेतन छाजेड़ व सभी सदस्य। इन सभी ने आलूबड़े की प्रसादी वितरित कर श्रद्धालुओं का अद्भुत स्वागत किया ।

और वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। *कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां* पालकी यात्रा का विशेष आकर्षण देश-विदेश से आए कलाकारों की प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

आदिवासी लोक नृत्यउड़ीसा से पधारा कटप्पा ग्रुप

बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक ग्रुप नृत्य

आकर्षक बैंडनासिक के ढोलभूतनाथ की बारात पर आधारित झांकीभोलेनाथ का कैलाश पर्वत पर विहार।

गरबा नृत्य इन प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

जगह-जगह पुष्पवर्षा और धर्म-ध्वजाओं से स्वागत किया गया।नगरवासियों में हर्षोल्लासपूरे नगर ने इस भव्य यात्रा को आस्था और उल्लास के साथ देखा। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह आयोजन नगर की पहचान है, जो हर वर्ष आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देता है। देर रात तक पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुई।

Leave a Comment