नए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी शशिकांत शर्मा द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान जारी
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा दिनांक 29 अगस्त 2025 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत जैन समाज के जुलूस की मार्ग व्यवस्था बनाने से हुई।

पुलिस ने पूरे अनुशासन और सतर्कता के साथ जुलूस मार्ग को सुरक्षित बनाया।इसके बाद पुलिस टीम ने पुरानी सब्ज़ी मंडी से किले की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया। साथ ही संपूर्ण नगर में कस्बा भ्रमण के दौरान नियम विरुद्ध तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

कुल 10 चालान बनाए गए, जिनसे ₹5300 शमन शुल्क वसूल किया गया।पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में नियम तोड़ने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

