साधु संतो की निश्रा एवं सान्निध्य से ही कठोर तप संभव – पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार

चार्तुमास पर्व में 14 तपस्वियों का पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल ने किया सम्मान

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा:- आष्टा अति धर्मं अनुरागी नगर हैं। साधु संतो की निश्रा अथवा सान्निध्य का सही लाभ उठाने में जैन श्रावक श्राविकाएं हमेशा आगे रहते हैं। पूज्य साध्वी नम्र व्रता श्रीजी, मग्नव्रता श्रीजी, मीत व्रता श्रीजी के पावन शुभनिश्रा में तप-व्रत अनवरत् हुए। जैन साधु साध्वियां स्वंय कठोर तप के धारक होते है। इसी कारण उनकी चर्या का प्रभाव उनके अनुयायियों पर पडना स्वाभाविक हैं।

इसलिए चार्तुमास और पर्युषण में अभूतपूर्व ढंग से जैन समाज के युवक युवतियां, बच्चे बुजुर्ग कठोर व्रत उपवास करते हैं। प्रभु कृपा से इन तपस्वियों का सम्मान और अनुमोदन करना हम सभी के लिए पुण्यवर्धंक हैं। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नगर के श्वेताम्बर जैन श्रावक श्राविक तपस्वियों के विशाल वरघोडे के सम्मान में व्यक्त किए। विदित हो कि पर्यषण पर्व एवं चार्तुमास पर्व में नगर के तपस्वी नुरांश श्रीमाल, यश मेहता, पराग धाडीवाल, उमेशश्री श्रीमाल, नेहल सुराणा, कृतिका वोहरा, सोनम देशलहरा, शैफाली देशलहरा, प्रमिला श्री श्रीमाल, हीरा ललवानी, साधना वेदमुथा, संगीता सुराणा, सुनिता कटारिया, अरूण कोचर ने अढाई तप व अन्य तप के लाभार्थिंयो का विशाल वरघोडा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया।

कैलाश परमार मित्र मंडल ने अदालत चौराहा पर तपस्वियों का बहुमान किया। जगह जगह पर तपस्विनियो के जयकार के घोष गुंजायमान हुए। धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति की पोषक आष्टा नगरी में वरघोडे में श्वेताम्बर जैन समाज के साथ नगर के अन्य गणमान्य नागरिकगण भी सम्मिलत हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मोहन सिंह अजनोदिया, प्रभु प्रेमी संघ महासचिव प्रदीप प्रगति, बिहारीलाल परमार, देवबगश मेवाडा, कोक सिंह ठाकुर, हिंदू सकल समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, दिलीप शर्मा, सुनिल प्रगति, अधिवक्ता सुरेन्द्र परमार, वीरेन्द्र परमार, रोगी कल्याण समिति सदस्य राजकुमार साहू, जितेन्द्र साहू, शुभम शर्मा, श्रीमति निक्की साहू एडवोकेट, मनमोहन परमार, रवि विश्वकर्मा, रमेश चंद शर्मा, अनंत साहू, सुमित कलमोदिया एडवोकेट, शंकर बोडाना, संतोष मालवीय, नरेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर खड़ी ,महेश मेवाडा, अमित सेन, महेश चिरौंजिया आदि ने भी तपलाभार्थिंयों का अभिनंदन किया।

संचालन गोविंद शर्मा ने किया।

Leave a Comment