📰 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा
सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर – 304 मरीजों की जांच, 85 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित।
🖋️ रिपोर्ट – राजीव गुप्ता, आष्टा जिला सीहोर (म.प्र.)

आष्टा (जिला सीहोर, म.प्र.)। नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित माथुर के मार्गदर्शन में सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेत्र विभाग प्रमुख श्री सुरेश सेन ने बताया कि आज 304 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 85 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनमें 44 महिलाएँ और 41 पुरुष शामिल हैं। सभी चिन्हित मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु आनंदपुर स्थित सद्गुरु सेवा समिति अस्पताल भेजा गया।इसके साथ ही शिविर में 162 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे और 188 मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं।

मरीजों की जांच का कार्य श्री सुरेश सेन, श्री रविन्द्र गोस्वामी एवं श्री अनोखीलाल बामनिया द्वारा संपन्न किया गया।इस सफल आयोजन में श्री जितेंद्र वर्मा (सहायक प्रबंधक), श्री चेतन पाठक, श्री राजेन्द्र जमालिया, तेजसिंह ठाकुर, दीपक, द्वारका प्रसाद और आनंदपुर की टीम का विशेष योगदान रहा।
📌 जानकारी बॉक्स
उद्देश्य : लोगों में नेत्रदान की जागरूकता बढ़ाना और दृष्टिहीनों को नई रोशनी देनापहल : पूरे देश में नेत्र शिविर, रैली और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित होते हैं
महत्व : भारत में लाखों लोग अंधत्व से पीड़ित हैं। एक व्यक्ति का नेत्रदान दो व्यक्तियों को दृष्टि दे सकता है
संदेश : “नेत्रदान महादान है – रोशनी बांटें, जीवन संवारें।”
