मुख्य आकर्षण श्री अकलंक निकलंक की बलिदान गाथा एवम सुकमाल मुनि की नाटिका रही जिसने भरपूर सराहना बटोरी
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा आचार्य विद्या सागर प्रामाणिक पाठशाला द्वारा श्री दिगम्बर जैन किला मंदिर में पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस पर बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।

कार्यक्रम का आरंभ कु. इशिका , कृतिका, कनिष्का , अवनी जैन ने भावभरे मंगलाचरण से किया , सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री अकलंक निकलंक की बलिदान गाथा एवम सुकमाल मुनि की नाटिका रही जिसने भरपूर सराहना बटोरी , परम पूज्य आचार्य प्रवर श्री विद्या सागर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किये गए एवम बच्चो को पारितोषिक ओर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया । अंत मे उपस्थित जन का आभार श्रीमति रुचि जैन ने किया ।

परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी बालक बालिकाओ को पाठशाला प्रभारी अजय जैन किला सहित विजय जैन, संदीप जैन ,महेन्द जैन जादूगर नरेन्द्र जी गंगवाल ने बधाई दी।

