यातायात पुलिस आष्टा ने किया कर्तव्य पालन, एक माह में 372 चालान काटे

यातायात पुलिस प्रभारी शशिकांत शर्मा की कार्यशैली से हो सकता हे कुछ समय में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके। बुधवारा के ट्रैफिक,ओर कन्नौद रोड को प्रतिदिन राउंड लगाकर व्यवस्थित किया जाए।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।यातायात पुलिस आष्टा द्वारा शहर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों के अवसर पर यातायात व्यवस्था का सफलतापूर्वक संपादन किया गया।

इनमें श्री शिव पालकी यात्रा, रक्षाबंधन पर्व पर मुस्लिम समुदाय का इज्तिमा, जैन समाज के जुलूस, बाजार की हाट व्यवस्था तथा वीवीआईपी मार्ग व्यवस्था जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।

इन सभी अवसरों पर पुलिस बल ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए संपूर्ण शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखी।

दिनांक 30 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतते हुए कुल 372 चालान बनाए गए तथा ₹2,53,400 शमन शुल्क वसूला गया।यातायात पुलिस का कहना है कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment