पार्वती नदी रनायल बोरखेड़ा घाट पर हादसा, युवक मोटरसाइकिल सहित बहा

घटनास्थल – पार्वती नदी रनायल बोरखेड़ा घाट (जिला सीमा आष्टा-शाजापुर)

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आज पार्वती नदी रनायल बोरखेड़ा घाट पर शंकर सपेरा (उम्र लगभग 50 वर्ष) एवं सुरेश सपेरा पिता अमर सिंह सपेरा (उम्र 22 वर्ष), दोनों निवासी सेवखेड़ी रनायल, नदी पार कर ग्राम बोरखेड़ा की ओर जा रहे थे।

घटना के दौरान शंकर सपेरा पैदल नदी पार कर रहा था, जबकि सुरेश सपेरा मोटरसाइकिल से नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। वहां मौजूद ग्रामीणजन एवं चौकीदार ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, किंतु उन्होंने अनसुनी कर दी। परिणामस्वरूप शंकर सपेरा सुरक्षित नदी पार कर गया, लेकिन सुरेश सपेरा मोटरसाइकिल सहित पार्वती नदी के तेज बहाव में बह गया।

पुलिस कार्यवाही – सूचना प्राप्त होते ही थाना आष्टा पुलिस दल एवं राजस्व टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। सुरेश सपेरा की तलाश जारी है।

*घटनास्थल पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन टाले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकरतहसीलदार राम पगारे ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए

मुस्कान के तहत थाना सिद्दीकगंज पुलिस की बड़ी सफलताछः घंटे में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गयाआष्टा/सीहोर।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा एवं अपहृत बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना सिद्दीकगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपहरण प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनिता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिद्दीकगंज निरीक्षक राजूसिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

दिनांक 03.09.2025 को थाना सिद्दीकगंज में सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना सिद्दीकगंज में अपराध क्रमांक 158/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साधनों की मदद से त्वरित कार्रवाई की और मात्र 6 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को थाना कोतवाली सीहोर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिजनों में प्रसन्नता का माहौल है।सराहनीय योगदानइस सफलता में थाना प्रभारी सिद्दीकगंज निरीक्षक राजूसिंह बघेल, उप निरीक्षक सूरज परिहार एवं महिला आरक्षक सारिका चौहान का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment