नेशनल लोक अदालत में हुआ साढ़े तीन करोड़ से अधिक का समझौता
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार शनिवार 13 सितम्बर 2025 को न्यायालय परिसर आष्टा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश श्री विजय डांगी, न्यायाधीश श्री महेश कुमार चैहान, न्यायाधीश श्री नदीम जावेद खान, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन सहित गणमान्य अतिथियों ने किया।

लोक अदालत का चर्चित मामला ग्राम सास्ताखेड़ी निवासी रीनाबाई और उसके पति कन्हैयालाल का रहा। तीन वर्षों से अलग रह रहे इस दंपति को न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन एवं अधिवक्ता जीवन सिंह खजूरिया की समझाइश से आपसी राजीनामे के बाद पुनः साथ रहने के लिए ससुराल विदा किया गया।विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण इस प्रकार हुआ—
न्यायाधीश महेश कुमार चैहान : विद्युत प्रीलिटिगेशन के 1214 प्रकरण निराकृत, 1214 पक्षकारों को ₹65,71,000 का लाभ।

न्यायाधीश विजय डांगी : रखे गए 95 प्रकरणों में से 13 निराकृत, 36 पक्षकारों को ₹59,05,869 का लाभ।
न्यायाधीश नदीम जावेद खान : बैंक प्रीलिटिगेशन के 04 प्रकरण निराकृत, 04 पक्षकारों को ₹1,98,498 राशि जमा; इसके अलावा 51 प्रकरणों में 135 पक्षकार ₹43,65,400 से लाभान्वित।
न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा : 64 प्रकरणों में से 40 प्रकरण निराकृत, 94 पक्षकारों को ₹26,41,200 का लाभ।
न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन : सम्पत्तिकर/जलकर के 109 प्रकरण निराकृत, ₹6,67,340 राशि जमा; साथ ही 1218 प्रकरणों में से 70 निराकृत, 155 पक्षकारों को ₹30,83,000 का लाभ।
कुल मिलाकर इस नेशनल लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के हजारों प्रकरणों का निराकरण किया गया और पक्षकारों को लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्राप्त हुआ।

