नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समय पर कर जमा करने से न केवल व्यक्तिगत भार कम होता है बल्कि नगर के विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित होती है।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र
आष्टा। स्थानीय अदालत परिसर में आयोजित लोक अदालत में नगरपालिका आष्टा द्वारा विशेष कैंप लगाकर नगर के बकायादारों से जलकर, संपत्तिकर, समेकितकर आदि की बकाया राशि वसूली गई।

कैंप का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति एवं पार्षद रवि शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समय पर कर जमा करने से न केवल व्यक्तिगत भार कम होता है बल्कि नगर के विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित होती है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर वार्डवार पांच सदस्यीय टीमें गठित की गईं, जिनमें दल प्रभारी एवं नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए। इन टीमों ने मुनादी एवं द्वार-द्वार जाकर नागरिकों से बकाया राशि जमा करने का आग्रह किया।
सीएमओ श्री प्रजापति ने जानकारी दी कि लोक अदालत के दौरान नगरवासियों से लगभग 12 लाख 45 हजार रुपये की बकाया राशि वसूली गई। उन्होंने राजस्व अमले एवं नगरपालिका कर्मचारियों की सक्रियता और सहयोग की सराहना करते हुए निकाय को मजबूत बनाने के लिए इसी तरह योगदान देने का आह्वान किया।