रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

दिनांक 01/09/2025 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में रात्रि गश्त सजगता से करने हेतु जारी निर्देशों के अनुक्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिद्दीकगंज निरीक्षक राजूसिंह बघेल के नेतृत्व में टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध मारुति डिजायर कार GJ01CZ6255 को पकड़कर जप्त किया गया।जप्त करते समय वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वाहन की चेचिस एवं इंजन नंबर की विधिवत जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि उक्त वाहन असल में MH18BC1461 है, जो सिरपुर महाराष्ट्र से चोरी होकर अपराध क्रमांक 408/2025 के तहत धारा 303(2), 331(4) तथा 3(5) BNS पंजीकृत था। तत्पश्चात उक्त वाहन को विधिसम्मत कार्यवाही कर आज दिनांक 15/9/25 को सिरपुर महाराष्ट्र पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक राजूसिंह बघेल, सउनि माघेसिंह, आरक्षक जतिन, सुरेन्द्र राणा, महेश, राकेश डावर, राहुलसिंह सैनिक महेश का विशेष योगदान रहा।

