विकासखंड स्तरीय बालरंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नगर के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में विकासखण्ड स्तरीय बाल रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

नगर के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में विकासखण्ड स्तरीय बाल रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सितवत खान ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष बाल रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधिया आयोजित की जाती है विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार कोई सी भी गतिविधि में भाग ले सकता हैं।

जिन छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है वे सभी बधाई के पात्र हैं लेकिन जिन विद्यार्थियों ने कोई स्थान प्राप्त नहीं किया वह निराश ना हो आगे और अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिताओं में भाग ले एवं सफलता प्राप्त करें। शिक्षक अंतेश धारवा ने कहा कि बच्चों का चहुमुखी विकास हो रहा है शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और अपनी प्रतिभाओं को मंच दे रहे हैं।

विकासखंड स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में वादन में अनमोल शासकीय सांदीपनि विद्यालय आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में अनुश्री एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में शासकीय सांदीपनि विद्यालय आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में दीक्षिता महेश्वरी शासकीय सांदीपनि विद्यालय आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक नृत्य में मार्टिनेट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अलीपुर आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन में कनिष्ठ वर्ग से दीपशिखा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा एवं वरिष्ठ वर्ग से रानू बागवान शासकीय सांदीपनि विद्यालय आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिताओं में मोनिका मेवाड़ा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रतियोगिता में वेद पाठ में शिवम शर्मा, संस्कृत भाषण वरिष्ठ वर्ग में कृतिका मालवीय, संस्कृत निबंध लेखन में पायल सोलंकी एवं योग प्रतियोगिता में पूनम सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सितवत खान द्वारा सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया एवं बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिलाषा श्रीवादी, भूपेंद्र शिंदे,धीरज शर्मा, संतोष वर्मा, कुमेर सिंह ठाकुर, आरती भार्गव, नीलिमा बैरागी,स्वाति राठौर, शशिकांत प्रजापति, काव्या त्रिपाठी, रचना, मोनिका, प्रांजल गोठाणिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment