17 सितंबर 2025 दिन बुधवार को आष्टा में स्थित श्री राधाकृष्ण विश्वकर्मा समाज मंदिर में 7 बजे से हवन पूजन किया जाएगा।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजा दिवस समारोह। आष्टा – सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस समारोह को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा समाज द्वारा बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 17 सितंबर 2025 दिन बुधवार को आष्टा में स्थित श्री राधाकृष्ण विश्वकर्मा समाज मंदिर में 7 बजे से हवन पूजन किया जाएगा तत्पश्चात श्री विश्वकर्मा भगवान की महाआरती की जाएगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसके उपरांत श्री विश्वकर्मा मंदिर से युवा संगठन समिति, मुख्य समाज समिति, युवा वाहिनी एवं समाजजनो के द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी जो कि आष्टा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल बांदा गुराडिया विश्वकर्मा समाज धर्मशाला जावर जोड़ पर पहुचेगी जहा पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसमें सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा समाज समिति द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथिगणो का भी स्वागत सत्कार किया जाएगा तथा भोजन प्रसादी की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी समाज समिति अध्यक्ष पटेल लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने देते हुए समाज के सभी लोगो से विश्वकर्मा पूजन दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

