रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र
आष्टा। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन आज शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा में हुआ। जिसमें जिले की पुरुष वर्ग की कुल 5 टीमो ने भाग लिया।

जिसमें शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा ,शासकीय महाविद्यालय जावर नगर, शासकीय महाविद्यालय भैरुंदा, शासकीय महाविद्यालय बकतरा, रायसिंह भंवर सिंह महाविद्यालय भैरुंदा की टीमों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में रायसिंह भंवर सिंह महाविद्यालय भैरुंदा विजेता तथा शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा उपविजेता रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि

एक अच्छा खिलाड़ी कड़ी मेहनत व संघर्ष के बाद बनता है तथा उनके करियर आजीविका में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के कीड़ा अधिकारी जिसमे नीतू परवाल, शासकीय महाविद्यालय जावर नगर, आकांशा उज्जेनिया, शासकीय महाविद्यालय भेरूंदा एवं राजेश पंवार, शासकीय महाविद्यालय, बकतरा उपस्थित रहे।

उक्त आयोजन में डाॅ. दीपेश पाठक, वैभव सुराणा, जयपाल सिंह विश्वकर्मा, सुरेन्द्र यादव, जगदीश नागले रूपकिशोर शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा संभाग स्तरीय पुरुष टीम का गठन किया गया। जो आगामी भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय टीम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

