रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा।मां राजराजेश्वरी चामुण्डा युवा समिति, साहू मैरिज गार्डन के पास मां चामुण्डा नवदुर्गा ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आष्टा युवा संगठन संस्था की ओर से सभी प्रतिभाशाली बालिकाओं, अतिथियों एवं आयोजनकर्ताओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संस्था द्वारा 70 से अधिक बालिकाओं को प्रतिभा सम्मान प्रदान कर उपहार दिए गए, साथ ही आयोजन समिति व अतिथियों का शील्ड एवं सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया गया। गरबा प्रस्तुति में दस से अधिक बालिका ग्रुपों ने भाग लिया, जिनमें मां शारदा ग्रुप प्रथम, इस्कॉन ग्रुप द्वितीय एवं मां शीतला ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। विजेता ग्रुपों को नगद राशि एवं उपहार स्वरूप सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जज के रूप में पत्रकार किरण राका, सविता सोनी, रानी सोनी एवं विजयलक्ष्मी उपाध्याय रहीं। इस अवसर पर आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सचिव रोहित तोमर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, तेज सिंह राठौर, डॉ. मीना सिंगी, आनंद शर्मा, विशाल चौरसिया, पवन पाठक, संजय दरबार सहित कई विशिष्टजन मौजूद रहे।समारोह की अध्यक्षता संध्या बजाज ने की, जबकि संगीता शुक्ला, भगवती सोनी, मंजू राठौर, पवन राका, अंकुश सोनी, जयदीप माहेश्वरी, मुकेश कुशवाह, पवन यादव, मुकेश मेवाड़ा बाबा, शेरू सोनी महाकाल, सुषमा कटारिया, स्मृति मूंदड़ा, मंजू पालीवाल, रीना शर्मा और दुर्गा तिवारी का विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन संजीव दीक्षित ने किया एवं आभार डॉ. विकास बजाज ने व्यक्त किया।
