’’ये चमक ये दमक फूलवन मा महक’’ भजन के प्रसिद्व भजन गायक पंडित सुधीर व्यास का आष्टा आगमन पर अभिनंदन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा – सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं धाम सरकार बापचाधाम के अनन्न भक्त पंडित सुधीर व्यास अपनी धर्मपत्नि श्रीमति मंजू व्यास के साथ विगत दिवस आष्टा पधारे। जहां उनके नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। पंडित व्यास का नाम भक्ति संगीत की दुनिया में विशेष रूप से तब चर्चित हुआ जब उनका प्रसिद्व भजन ’’ये चमक ये दमक’’ लोगो की जुबान पर चढ़ गया। उनके नगर आगमन पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार एवं उनके मित्रमंडल ने पंडित व्यास का उनके निज कार्यालय पर भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया तथा भक्ति क्षैत्र में उनके प्रसिद्व भजन की सराहना की।

पंडित व्यास अपने भजनो की प्रस्तुति श्री हरिहर आश्र्रम जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के हरिद्वार आश्रम में भी दे चुके हैं। पंडित व्यास ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि ईश्वरीय कृपा के बिना कुछ भी संभव नही हैं। व्यक्ति यदि अपने सद्प्रयास एवं ईश्वरीय भक्ति के प्रति निष्ठावान रहकर अपने कर्म करता हैं तो उसे सफलता निश्चित रूप से मिलती हैं, उनका भजन ’’ये चमक ये दमक फूलवन मा महक, सब कुछ सरकार तुम्हई से हैं’’ ईश्वरीय एवं गुरू कृपा से ही प्रसिद्वी की ओर पहुॅचा। उन्होने खुटालियाधाम बापचा के पूज्य धाम सरकार मोहन सिंह जी बाबा साहब की अतुलनीय कृपा को याद करते हुए आष्टा क्षैत्र को एक अति धार्मिक एवं विकसित क्षैत्र बताया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने पंडित सुधीर व्यास के विराट व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति में विनम्रता हैं तो समाज उसे अच्छी पहचान देता हैं। पंडित सुधीर व्यास में विनम्रता तो हैं ही वही वे अपने भजन की प्रसिद्धी को ईश्वर एवं गुरू की ही मात्र कृपा मानते हैं, यह उनकी कृतज्ञता हैं। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज मुनि सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनिल प्रगति, पूर्व पार्षद राजेन्द्र जैन राजू, अधिवक्ता सुरेन्द्र परमार, वीरेन्द्र परमार, सी.के. जैन, पल्लव प्रगति, नरेन्द्र सिंह ठाकुर खडी, अनिल खंडेलवाल, रवि विश्वकर्मा, अनुराग मकरैया, महेश मेवाडा, महेश चिंरोजिया, अमित सेन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment