सकल हिंदू समाज द्वारा मंडी व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष रूपेश राठौर एवं नामदेव समाज के अध्यक्ष मुकेश नामदेव का सम्मान एवं शुभकामना प्रेषित की।

आष्टा। सकल हिंदू समाज के अध्यक्षों ने मंडी व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष रूपेश राठौर एवं नामदेव समाज के अध्यक्ष मुकेश नामदेव को शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

स्थानीय गीतांजलि गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में समाजसेवी एवं नामदेव छिपा वैष्णव समाज के अध्यक्ष मुकेश नामदेव का जन्मदिन पूरे उत्साह और स्नेह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन पधारे।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जे. पी. धनोपिया, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा दलोद्रिया, राजेंद्र नामदेव, भविष्य नामदेव, मुकेश चित्तौड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मुकेश नामदेव को शुभकामनाएँ दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

इसी क्रम में लगातार चौथी बार अनाज-तिलहन व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर युवा तुर्क एवं सफल व्यवसायी रूपेश राठौर का भी सम्मान किया गया। उनके निवास स्थान पर पहुँचकर सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सह-अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, मनीष डोंगरे, पत्रकार राजीव गुप्ता, भुरू मुकाती, मांगीलाल सिसोदिया एवं वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव ने उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के दोनों अध्यक्षों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।मुकेश नामदेव ने कहा – “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। समाज की एकता और प्रगति के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूँगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”वहीं रूपेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा – “लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समाजहित के लिए हर संभव प्रयास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”समारोह में उपस्थित समाजजनों ने भविष्य में भी एकजुट होकर समाज व नगर के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment