रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आष्टा पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स-रे सेंटर के तत्वावधान में सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच. एस. नाथावत ने विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उचित स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर में उपस्थित सभी को 3 दिन की मेडिसिन दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। साथ ही शुगर की जांच पूर्णतः निःशुल्क की गई तथा अन्य सभी प्रकार की जांचों में विशेष छूट (डिस्काउंट) उपलब्ध कराई गई।विद्यालय परिवार एवं स्टाफ ने इस स्वास्थ्य शिविर की पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने कहा – “इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर हमारे शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। आष्टा पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्स-रे सेंटर द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित होते रहें, ताकि सभी को समय-समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।”
