रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

आष्टा।ट्रैफिक पुलिस अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को यातायात पुलिस आष्टा द्वारा सम्पूर्ण कस्बे का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 14 चालान बनाए गए तथा ₹7000 शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने की समझाइश भी दी।शाम को हुए भ्रमण के दौरान शहर के व्यस्त स्थानों एवं चौराहों – जिनमें पुराना बस स्टैण्ड, भोपाल नाका कॉलोनी चौराहा, अदालत तिराहा आदि प्रमुख स्थल शामिल रहे – पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।इसके साथ ही नगर में सजी हुई सभी माँ दुर्गा प्रतिमाओं के पास सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था भी की गई। पुलिस ने बताया कि शेष सभी व्यवस्थाएँ सामान्य व शांतिपूर्ण रही।

