रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र
दशहरा उत्सव को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नगर के विभिन्न स्थलों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विसर्जन स्थल, रावण दहन स्थल एवं करमनखेड़ी क्षेत्र में पहुंचकर अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात एवं स्वच्छता संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन टाले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर, तहसीलदार राम पगारे एवं टीआई गिरीश दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन समितियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी।

