नगर में दीपोत्सव की धूम — घर-घर सजी रंगोली, दीपों की जगमगाहट से रोशन हुआ आष्टा

महिलाओं और युवतियों ने दिखाई सृजनशीलता, विभिन्न संस्थाओं ने किया पुरस्कार वितरण की घोषणा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल पूरी तरह व्याप्त है। शनिवार को सुबह से ही गलियों और चौक-चौराहों पर दीपोत्सव की तैयारियों का रंग देखने को मिला।

दिव्या ताम्रकार बुधवारा द्वारा बनाई सुंदर आकृति

महिलाओं एवं युवतियों ने अपने-अपने घरों के बाहर आकर्षक रंगोली बनाकर दीपों से सुसज्जित की, जिससे पूरा नगर रंग-बिरंगी छटा में नहा उठा।

नगर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीपों की सजावट की गई है। जगह-जगह बच्चों ने मिट्टी के दीये रंगकर बिक्री हेतु सजाए, वहीं बाजारों में मिठाइयों और उपहारों की खरीददारी जोरों पर रही। कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने ‘सुंदर रंगोली प्रतियोगिता’ और ‘सर्वश्रेष्ठ दीप सजावट प्रतियोगिता’ की घोषणा की है।

विजेताओं को दीपावली के दूसरे दिन विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

नगर परिषद के सहयोग से मुख्य मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे संपूर्ण नगर दीपोत्सव की छटा से आलोकित हो उठा है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस बार दीपावली का उल्लास और अधिक बढ़ा है — स्वच्छता, सजावट और सामूहिक उत्सव की भावना ने दीप पर्व को और भी खास बना दिया है।

महक ताम्रकार,वेदांत ताम्रकार, पूर्वी ताम्रकार, बुधवारा आष्टा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर रंगोली की मनमोहक प्रस्तुति

Leave a Comment