रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव स्वराज्य युवा संगठन आष्टा द्वारा सेवा बस्तियों में जाकर निर्दन परिवारों एवं बच्चो के साथ मिलकर दीपावली का पावन पर्व मनाया गया एवं उन्हें भेट स्वरूप मिठाई,फटाके,कंबल,दीपक जैसी अनेक सामग्री 100 से ज़्यादा पैकेटों में पैक करके दी गई।

संगठन द्वारा mpeb के पीछे ,हरिओम होटल के पीछे,नवीन मंडी परिसर ,महात्मा गांधी कालेज के पास इन सभी सेवा बस्तियों में जाकर निर्धन परिवारों एवं बच्चो के साथ मिलकर दीपावली का पावन पर्व मनाया एवं अपनी शुभकामनाए प्रदान कि संगठन के रजत कुमार सोनी,हर्षद जैन,अंकुश सोनी,हर्ष राठौर,मयंक भोजवानी,निमित जैन,बाला शर्मा,प्रियांश सोनी,शिवांश परसाई,मनोयन जैन,शानू विशिष्ट,यश सोनी,आदित्य जैन,अमन सुराना,प्रभा ददलानी,डोली तिवारी एवं समाज सेवी कुशलपाल लाला उपस्थित रहे।

