विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कन्नौद पहुंचकर सुशीला देवी शर्मा को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। आज विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर कन्नौद पहुंचे, जहां उन्होंने देवास जिले की खातेगांव–कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा की पूज्य माताश्री श्रीमती सुशीला देवी शर्मा के दुखद निधन पर उनके निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पूज्य माताश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल शर्मा परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Comment