रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने संगठन विस्तार की भावना के अनुरूप, उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैंस की अनुशंसा पर सीहोर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के जिला ब्यूरो चीफ डॉ. अमित मंकोड़ी (आष्टा) को सीहोर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।डॉ. मंकोड़ी का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मंकोड़ी जिले के सभी सक्रिय एवं पूर्णकालिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।

साथ ही वे पत्रकारों को मध्यप्रदेश सरकार से मिलने वाले सभी वैधानिक लाभों को प्रेस क्लब के माध्यम से दिलाने का कार्य करेंगे। मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने डॉ. मंकोड़ी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

📸 बधाई संदेश:
“डॉ. अमित मंकोड़ी का संगठन में चयन पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय है। उनकी सक्रियता और समर्पण से प्रेस क्लब को नई दिशा मिलेगी।”

