रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।तहसील के ग्राम आरोलिया निवासी श्रीमती सुनीता बामनिया एवं श्री कैलाश बामनिया की सुपुत्री तथा श्री दरियाव सिंह बामनिया (ठेकेदार) की पौत्री कुमारी कोमल बामनिया ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आष्टा नगर में भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत अंबेडकर भवन से हुई, जहां सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

तत्पश्चात रविदास जांगड़ा समाज द्वारा कोमल बामनिया का भव्य स्वागत किया गया।जुलूस अंबेडकर भवन से प्रारंभ होकर बायपास चौपाटी होते हुए उनके निवास स्थान पर्वती थाना पेट्रोल पंप के पास तक निकाला गया। इस दौरान नगरवासियों और समाजजनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बिटिया का स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर रविदास जांगड़ा समाज सहित विभिन्न समाजों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में —रविदास जांगड़ा समाज के अध्यक्ष माखनलाल कुराडिया,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना,अजेक्स के संभागीय अध्यक्ष बंसीलाल धनवाल,धर्मशाला अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच. आर. परमल,जिला पंचायत सदस्य सुनील करेला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिलोरिया,जितेंद्र फौजी, अर्जुन सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह ठाकुर,महेंद्र मेवाड़ा, दयाराम परिहार, घनश्याम बामनिया, घनश्याम जांगड़ा,माखनलाल धनवाल, जितेंद्र खैलवाल, पन्नालाल जांगड़ा, रमेश कटारे,शंकरलाल बाड़ोलिया, जीवन सिंह धनवाल, एडवोकेट के.एल. पेरवाल सहितसैकड़ों समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।बिटिया कोमल बामनिया की इस उपलब्धि से न केवल रविदास जांगड़ा समाज, बल्कि सम्पूर्ण आष्टा तहसील गर्वित महसूस कर रही है। समाजजनों ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

