कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से जिला भाजपा मीडिया प्रमुख सुशील संचेती ने की सौजन्य भेंट, किया पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-सम्मान

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंद गहलोत से आज सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने नागदा पहुंचकर सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर श्री संचेती ने महामहिम राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा जिले की जनता की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान संचेती ने राज्यपाल श्री गहलोत से आत्मीय संवाद किया और उनके सार्वजनिक जीवन एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत हमेशा संगठन और समाज सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।इस अवसर पर सुशील संचेती के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महामहिम से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Comment