रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। आष्टा प्रेस क्लब द्वारा पिछले माह आयोजित “आष्टा प्रेस क्लब सम्मान समारोह 2025 एवं दीपावली मिलन समारोह” में नगर सहित जिले व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया था। समारोह में करीब 160 से अधिक पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कुछ आमंत्रित जन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, जिनका सम्मान समयानुसार किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में आष्टा प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबू पांचाल एवं संयुक्त सचिव धनंजय जाट ने सीहोर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं हेतु प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा ‘सलिल’ एवं सतीश जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।आष्टा प्रेस क्लब द्वारा बताया गया कि समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान आगे भी इसी प्रकार निरंतर किया जाता रहेगा।

