रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। नगर के प्रसिद्ध अनाज व्यापारी सुधीर महलवार अब एक बार फिर अभिनय के क्षेत्र में अपना जलवा बिखेरने जा रहे हैं। वेब सीरीज़ “महारानी 4” में सुधीर महलबार ने इंस्पेक्टर का रोल निभाया है। यह वेब सीरीज़ Sony Liv पर प्रसारित होगी।सुधीर महलबार ने बताया कि इससे पहले भी वे कई फिल्मों एवं वेब सीरीज़ में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

आगामी 12 दिसंबर को बड़े पर्दे टॉकीज पर रिलीज़ होने वाली फिल्म “कपिल शर्मा की किस-किस को प्यार करूं 2” में भी उनका एक छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल देखने को मिलेगा।उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि सभी लोग महारानी 4 वेब सीरीज़ में उनका अभिनय अवश्य देखें तथा कपिल शर्मा की फिल्म का आनंद बड़े पर्दे पर उठाएं।
