रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

थाना आष्टा, जिला सीहोर अंतर्गत मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर एक 11 वर्षीय गुमशुदा बालक को सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया।दिनांक 15/11/25 को थाना आष्टा में एक बोर्डिंग स्कूल संचालक द्वारा उपस्थित होकर सूचना दी गई कि हॉस्टल से एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक बिना बताए कहीं चला गया है, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर अप.क्र. 546/25, धारा 137(2) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, आष्टा श्री आकाश अमलकर एवं थाना प्रभारी आष्टा श्री गिरीश दुबे को तत्काल बालक की तलाश कर सुरक्षित बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी द्वारा तुरंत एक पुलिस टीम गठित कर आष्टा शहर में रवाना किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता, विशेषकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण करते हुए बच्चे के हॉस्टल से निकलने के मार्ग का पीछा किया। लगातार जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस टीम सोनकच्छ बस स्टैंड पहुंची, जहां गुमशुदा बालक को सुरक्षित तलाश कर लिया गया।बालक को आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
सराहनीय भूमिका :थाना प्रभारी – श्री गिरीश दुबे ,प्र आर दयाराम,प्र आर महेंद्र मेवाड़ा,आर – शुभम मेवाड़ा
