राजश्री कॉलेज में श्रमदान एवं स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिट वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्रा. लि., उज्जैन द्वारा राजश्री एजुकेशन सोसाइटी फॉर प्रोफेशन स्टडीज, आष्टा में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता संवाद एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना रहा।

नगर पालिका टीम, कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, मैदानों एवं परिसर के आसपास सघन सफाई अभियान चलाया।कॉलेज संचालक श्री बी.एस. परमार ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल कचरा उठाने भर का काम नहीं, बल्कि एक संस्कृति, एक आदत और राष्ट्रहित का कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण हमारे तन-मन दोनों को शुद्ध रखता है। हमें प्रण लेना चाहिए कि हम स्वयं भी स्वच्छता का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

”उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक सदियों तक नष्ट नहीं होता, खेतों की उर्वरता नष्ट करता है, नालियों-नदियों को अवरुद्ध कर बाढ़ जैसी स्थितियाँ पैदा करता है और माइक्रोप्लास्टिक के रूप में हमारे भोजन व पानी में मिलकर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेबी.एस. परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार, मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा, द्वारका प्रसाद करमोदिया, प्रहलाद मेवाड़ा, पुष्पा मेवाड़ा, अखिलेश सक्सेना, पूजा परमार, माया मेवाड़ा, पूजा मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, मनोहर लाल, विनोद मीणा, रंजन परमार, अरविंद यादव, रीना यादव एवं शिवराम परमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment