रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। नव नियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी का इंदौर से भोपाल जाते समय बाईपास चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।स्वागत के दौरान रीना बोरासी ने कहा कि “पूरे देश में महिला उत्पीड़न के मामलों में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है।

बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को रोजगार दिलाने और देश के अन्नदाता किसानों के हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।”कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, नगर अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवास संगीता यादव, घनश्याम जांगड़ा, श्रीमती राखी परमार, श्रीमती गीता कुशवाहा, तबस्सुम खान, प्रमिला सिरसौट,

श्रीमती हेमलता चौहान, कांताबाई, रामकली बाई, तेजू चौहान, रेखा, सीता, कमलाबाई, रीना मलेशिया, तेज कुमार चौहान, संजू, सीमा, अलका यादव, पूर्व पार्षद सुषमा, ममता काकोरी, संगीता जमुना, दीपिका, सहन बी, सुनील कटारा, सुनील यादव, हरेंद्र नौगांव, वीरेंद्र कोलरी, सन्नवर खान, रशीद नेता जी, लोकेंद्र बनावट, देवराज परमार, देवेंद्र परमार, डॉ. हरि मेवाड़ा, डॉ. एजाज खान, बब्बन खान, दिग्विजय मेवाड़ा, शंकर सक्सेना, दिलीप मालीखेड़ी, रिजवान माहिर, नासिर मसूदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

