रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतिम चरण में घर-घर जांच के दौरान पाए गए मृत, शिफ्ट, अनुपस्थित एवं रिपीट मतदाताओं की सूची के सत्यापन हेतु बीएलओ एवं बीएलए की बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी आष्टा श्री नितिन कुमार टाले के कार्यालय में किया गया।बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अब तक हुए कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें केंद्रवार तैयार की गई A, S, D, R श्रेणी के मतदाताओं की संख्या वाली सूची प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई मतदाता सत्यापन से शेष रह गया है और वह संबंधित दलों के संज्ञान में है, तो उसका सत्यापन बीएलओ से कराया जा सकता है।

बीएलओ द्वारा सत्यापित की गई सूची का मिलान बीएलए बैठक में किया जाएगा। यदि उसके बाद भी कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे री-वेरिफाई किया जा सकेगा। इस संबंध में सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी से श्री धनरूप मल जैन, तथा आम आदमी पार्टी से श्री अखिलेश जैन उपस्थित रहे।

