एस. बी. एस. कॉन्वेंट स्कूल खजुरिया कासम की अविका शर्मा ने जीते अनेक पुरस्कार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

एस. बी. एस. कॉन्वेंट स्कूल, खजुरिया कासम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल नृत्य, समूह नृत्य, मालवा का पारंपरिक नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक, हास्य-व्यंग्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अविका शर्मा, पुत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनके शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों दिव्य शर्मा द्वारा अविका शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अविका की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अविका शर्मा को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Leave a Comment