मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।संस्था मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पर आयोजित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।विद्यालय की इस सफलता पर माननीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा द्वारा संस्था को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था के संचालक मंडल एवं शाला परिवार के मार्गदर्शक श्री एस.एल. परमार, श्री के.एल. परमार, श्री बी.एस. ठाकुर, समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर,

उपप्राचार्य श्री विकास चैरसिया सहित बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, संदीप ठाकुर, निर्मला सारसिया, करिश्मा चोपड़ा, अंजली चैरसिया, नीता सक्सेना, ईशा जैन, पायल ठाकुर, पूजा ठाकुर, सना अली, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, विधि चौहान, आयुषी जैन, लक्ष्मी चैरसिया, ज्योति राजपूत, प्रतिभा तोमर, इतिका चौहान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रबंधन के सहयोग को दिया।

Leave a Comment