मार्टिनेट कॉन्वेंट स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।26 जनवरी का दिन भारत वर्ष के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था और भारत को आज़ादी के पश्चात एक स्वतंत्र गणराज्य का गौरव प्राप्त हुआ। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।इसी क्रम में नगर के अलीपुर क्षेत्र में नौशे खान के संचालन एवं विनीत कुमार त्रिवेदी के प्रबंधन में संचालित मार्टिनेट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गणतंत्र दिवस का उत्सव अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका आष्टा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका परिषद आष्टा के पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन एवं डॉ. सलीम खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अतिथियों के साथ विद्यालय संचालक नौशे खान, प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी एवं प्राचार्य श्रीमती प्रीति त्रिवेदी द्वारा भारत माता एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सस्वर माँ शारदा की वंदना प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से माँ भारती की वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। जैसे ही मंच से प्रस्तुतियाँ प्रारंभ हुईं, पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और चारों ओर “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे अनेक विद्यालयों के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन मार्टिनेट स्कूल में जिस बारीकी, अनुशासन और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुतियाँ तैयार की जाती हैं, वह सीधे हृदय को स्पर्श करती हैं। यहाँ औपचारिकता नहीं निभाई जाती, बल्कि हर प्रस्तुति को जिया जाता है—यही बात उन्हें अत्यंत प्रभावित करती है।पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन एवं डॉ. सलीम खान ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संस्कारों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी ने कहा कि वे छोटे या बड़े हर कार्य को पूर्ण व्यवस्थित तरीके से करने में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि शिक्षा एवं आयोजनों में गुणवत्ता लाना है। उन्होंने अपनी प्रबंधन टीम—रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, शिखा तिवारी, राखी यादव एवं कुशल भूतिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम से प्रभावित होकर रायसिंह मेवाड़ा ने मंच पर साफा बांधकर नौशे खान एवं विनीत कुमार त्रिवेदी का सम्मान किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम का सफल संचालन अतुल जैन सुराणा, प्रांजल गोठानिया एवं मुस्कान वर्मा द्वारा किया गया।आयोजन में सोनिका परमार, रानू गुर्जर, सोनू सिसौदिया, रीनू भदौरिया, ललिता नामदेव, वैष्णवी बैरागी, किरण मंडलोई, सलोनी बिल्लौरे, ज्योति सिसौदिया, सोनाली सोनी, संजना मीणा, सिमरन प्रजापति, शर्मिला जायसवाल, रीना जावारिया, सविता ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, उमा मेवाड़ा, साक्षी अजनोदिया, अन्हा शेख, शुभी जैन, रागिनी मेवाड़ा, सोनू भूतिया, रागिनी नामदेव, अंकिता राठौर, सरोज सेन, सुष्मिता कलेलकर, उर्मिला जायसवाल, रचना ठाकुर, तमन्ना वर्मा, सुल्ताना अली, अंश अडगले, हेमंत पांडे, चिराग सोनी, जी.डी. बैरागी, मनीष चौरसिया, अशोक महेश्वरी एवं राजेश बड़ोदिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment