गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर बाला गुरु ने पटवारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर को किया उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश।

सीहोर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सीहोर में आयोजित गरिमामयी समारोह में आष्टा तहसील के कर्मठ एवं ईमानदार पटवारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्टर के बाला गुरु द्वारा प्रदान किया गया।समारोह के दौरान जिला कलेक्टर बाला गुरु ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना रखने वाले अधिकारी ही शासन की रीढ़ होते हैं।

पटवारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने राजस्व विभाग में रहते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मंच से वीरेंद्र सिंह ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने जिला कलेक्टर बाला गुरु एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।गणतंत्र दिवस समारोह में इस सम्मान से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी तथा उपस्थितजनों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment