रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

माननीय जिलाधीश महोदय श्री प्रवीण सिंह ने सर्वप्रथम हस्ताक्षर करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया

शहीद भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय में स्वीप स्के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी के अंतर्गत आज महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर का कार्यक्रम आयोजित किया गया माननीय जिलाधीश महोदय श्री प्रवीण सिंह ने सर्वप्रथम हस्ताक्षर करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद राजावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पुष्पलता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वयं जागरूक होकर अपने आसपास के लोगों अपने समाज के लोगों को भी जागरूक करना है जिससे सभी यह समझ सके कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है

इस अवसर पर कैंपस एंबेसडर डॉ ललित राय श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता जागरूकता के अंतर्गत महाविद्यालय में मेहंदी, रंगोली, पोस्टर निर्माण, सेल्फी प्वाइंट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना है जिससे कि वह अपना मत अवश्य दें उनको मतदान के लाभों से भी अवगत कराया जिससे कि वह मत का महत्व समझ सके एवं आवश्यक रूप से मतदान करें

इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह राजपूत, श्री अनिल श्रीवास्तव एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे


