रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गितेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती उनि कृष्ण गोपाल शुक्ला एवं थाना पार्वती पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में एक गाडी में अवैध रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल ले जाते जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।*


दिनाँक 16.10.23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी में अवैध रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली चावल सामग्री ले जाई जा रही है सूचना कि तस्दीक हेतु गाडी को रुकवाया गया, पुलिस को देखकर वाहन चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया । जिसको चैक करते हुए अवैध रुप से चावल भरा पाया गया । तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारी को सुचना दी गई । *सूचना उपरांत खाद्द विभाग अधिकारी द्वारा उक्त गाडी के चालक व मालिक के विरुद्द कार्यवाही करते हुए एवं गाडी मालिक के गोदाम से कार्यवाही कर कुल वजन 88.65 क्विंटल चावल एवं आईसर क्रमांक एमपी 09 जीएच 2408 को जप्त किया गया*।

जप्तशुदा चावल एमपी डब्ल्यु एल सी कार्यालय आष्टा को सुपुर्दगी किया गया । खाद्य विभाग कि रिपोर्ट पर थाना पार्वती में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया ।
*सराहनीय भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि कृष्णगोपाल शुक्ला,सउनि अशोक श्रीवास्तव , आर 429 राजकुमार, 420 अभिषेक, 433 सोमपाल वर्मा आर. 822 अजय , आर 810 गोपाल आर 179 रामबाबु , सै. 104 जितेन्द्र तथा पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

