रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल द्वारा नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन का अयोजन श्री संजय पोरवाल के पालीवाल कॉलोनी स्थित निवास पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छोटी छोटी कन्याओं का पूजन कर चुन्नी उड़ाकर पूजन किया। वैश्य मंडल की जिला महामंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंगी ने बताया की वैश्य महिला मंडल समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

इस अवसर पर वैश्य महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती बेला मूंदड़ा, श्रीमती उमा गुप्ता, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती रीना सुराणा, श्रीमती पार्वती सोनी,

श्रीमती सोनल सुराणा, श्रीमती रानी सोनी बहुरानी, श्रीमती समिता मूंदड़ा, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती अनीता

पोरवाल,श्रीमती पिंकी पोरवाल, श्रीमती मोनिका धारवा, प्रीति धरवा उपस्थित थी।


