रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार उत्कृष्ट स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्र की सभी शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को ज्यादा से मतदान करने हेतु ज्यादा प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करने को आदेशित किया गया है ।

इसी कड़ी में आज सी. एम. राइस उत्कृष्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में हुई रंगोली,मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईनगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सी. एम. राइस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा मैं एवम क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओं में मतदाताओं को स्वीप गतिविधियों के आधार पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है इनके माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है

इसके अंतर्गत रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत एवं विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदान हो विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।



