चौथे दिन 06 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र आष्टा में 4 अभ्यर्थियों ने अब तक नामांकन भरे

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही जारी है। नाम निर्देशन पत्र के चौथे दिन 26 अक्टूबर 2023 को 6 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है।

बुधनी विधानसभा से दो, आष्टा से दो तथा सीहोर विधानसभा से दो नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है। इसी प्रकार अब तक जिले की चारो विधानसभा से कुल 15 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। इसमें बुधनी विधानसभा से तीन, आष्टा से चार, इछावर से तीन तथा सीहोर विधानसभा से चार नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है।

नाम निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। इसके पश्चात 31 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा जाएगी, 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राजावत ने बताया की आष्टा से एक उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी से बाकी और तीन और उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

Leave a Comment