रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश


ग्रीनफील्ड कॉलेज आष्टा ने स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार की गतिविधियों के संचालन के अंतर्गत शनिवार को रैली के माध्यम से जन जागरण को प्रेरित किया ।

इस अवसर पर रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से जन जागृति का संदेश दिया।संस्था के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि छात्र-छात्राओं को रेली वा स्लोगन या अन्य गतिविधियों के द्वारा मतदाता जागरूकता लाकर जन जागृति का काम करना है इस हेतु सभी को उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है। ज्यादा से ज्यादा नागरिक पहले वोट दो सारे काम छोड़ दो के ध्येय वाक्य को धरातल पर सिद्ध करना है।

छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सभी सदस्य इस रेली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वह छात्र-छात्राएं जिन्हें इस वर्ष प्रथम बार मतदान करने का अधिकार मिला है काफी हर्षित है उनसे बात करने पर बताया कि हमें गर्व है कि

हम इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता कर रहे हैं अभी अपने परिवार एवं आसपास के भाइयों बहनों से अपेक्षा करेंगे की हमारे साथ इस मतदान के महापर्व में शामिल हो ज्यादा से ज्यादा मतदान करें एवं राष्ट्र के विकास में सहभागिता दर्ज करें। राष्ट्र के विकास में अच्छे मतदान की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


