रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आज दिनांक 02/10/2024 को महात्मा गांधी महाविद्यालय आष्टा मे राष्ट्रपिता गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के प्रारभ मे महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा द्वारा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। डॉ रतनसिंह जामलिया द्वारा बताया गया कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत सहित पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय मे वृक्ष रोपण किया गया|जिसमे समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।

