ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई ।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के तत्वावधान में सर्वप्रथम जनपद कार्यालय में पहुंचकर सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया वह उनको याद करते हुए कहा कि आज देश में बापू जिंदा होते तो जिस उद्देश्य को लेकर अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को आजादी दिलाई आज बड़ा दुख होता आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे देश में धर्म के नाम पर आए दिन नए-नए तरीके से देश को बांटना चाहती है महात्मा गांधी जी चाहते थे कि देश का विकास और न्याय सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे जिससे वह सशक्त हो और देश मजबूती से आगे बढ़े वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया आज उस देश में ना किसान सुरक्षित है ना जवान सुरक्षित है किसानो की आमदनी दोगुनी करने वाली मोदी सरकार उनके लागत मूल्य पर ध्यान नहीं दे रही है वही

अग्निवीर जैसी शार्ट टर्म स्कीम लाकर देश की सेना को भी कमजोर किया जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू,ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, सुनील कटारा,चेतन ठाकुर सेमली,राजकुमार मालवीय, खालीद पठान,सनव्वर खान, एजाज अली, प्यारे पटेल,प्रेम पटारिया कमल सेठ,अर्जुन सिंह अजय, शंकर सोनी,राहुल पटारिया, डॉ हरी मेवाड़ा,मसूद खान, वंशीलाल बॉम्बे , मोती लाल मोलुखेड़ी, देवराज मालवीय,देवेन राजपुत,दिलीप मालाखेड़ी,जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment