शिक्षकों को चतुर्थ क्रमौन्नति वेतनमान शीघ्र दिलाया जाए :- धनवाल

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री जी श्री उदय प्रताप सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की, और निवेदन किया कि राज्य के शिक्षक संवर्ग को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण बाद चतुर्थ क्रमोन्नती वेतनमान शीघ्र स्वीकृत किया जाए।

मध्यप्रदेश अजाक्स भोपाल संभाग के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल ने सौजन्य मुलाकात के दौरान बताया कि वित्त विभाग ने उक्त आदेश वर्ष 2023 में ही कर दिया हैं। लेकिन शासकीय कार्यवाही में 1 वर्ष से अधिक का समय बीत गया ,अभी तक चतुर्थ क्रमोन्नती वेतनमान शिक्षक संवर्ग को नहीं मिला। माननीय मंत्री जी को अजाक्स की और से धन्यवाद भी दिया, ओर बताया कि पिछली बार, शिक्षक संवर्ग कर्मचारी साथियों ने आपसे मुलाकात की थी, आपके द्वारा दिये आश्वासन बाद सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग ने , चतुर्थ क्रमौन्नति वेतनमान दिए जाने की अनुशंसा सहित सहमति प्रदान की है, अब मामला मंत्री परिषद में अनुमोदन होना शेष है।

श्री धनवाल ने मंत्री जी से अनुरोध किया कि उपरोक्त मामले को मंत्री परिषद से शीघ्र अनुमोदन करवाया जाकर, शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ क्रमोन्नती वेतनमान का लाभ शीघ्र दिया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री जी श्री उदय प्रताप सिंह जी ने आश्वासन दिया और कहा कि राज्य में गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं शिक्षकों के हित संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Comment