“माॅडर्न पब्लिक स्कूल में बाल मेले का धूमधाम से आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता”

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

माॅडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, छात्र-छात्राओं ने बाल मेले में लगाए विभिन्न व्यंजनों के स्टॉलआष्टा – नगर के सेमिनरी रोड स्थित माॅडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 17 नवंबर 2024 को बाल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल मेले का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के मार्गदर्शक श्री शंकर लाल परमार एवं श्री अभिषेक परमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद बाल मेले की औपचारिक शुरुआत संस्था परिवार द्वारा फीता काटकर की गई।

बाल मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इस मेले में मॉडर्न डिस्को, भूत बंगला और रेस्टोरेंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों को बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल से सजाया, जो हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे।

कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक शंकर लाल परमार और अभिषेक परमार ने मेले का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कला और उनके उत्साह ने अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य उपस्थित नागरिकों को प्रभावित किया।

मेले में आए हुए सभी लोगों ने बच्चों की मेहनत और कला की सराहना की।इस आयोजन में आष्टा शहर के सम्माननीय नागरिकगण भी उपस्थित हुए। उन्होंने न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि उनकी इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बच्चों और शाला परिवार की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत को सराहा।

विद्यालय के संचालक मंडल और प्राचार्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आप सभी ने जो समय निकाला,

वह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के मार्गदर्शक श्री शंकर लाल परमार, श्री कुंवर लाल परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया और अन्य शिक्षकों—बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, संदीप जोशी, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवां, पंकज ठाकुर, जितेन्द्र पोरवाल, अनीता परमार, निमर्ला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, अंजु नावड़े, रचना ठाकुर, नीता सक्सेना, इशा जैन, इतिका चौहान, प्रियंका सारसिया,

पायल ठाकुर, अवनि जैन, पूजा ठाकुर आदि—ने बच्चों की कला और प्रयासों की सराहना की।इस बाल मेले ने न केवल बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि सामुदायिक सहयोग और सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment