मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह आज, संयम धारण करने वालों की लगी कतार

आज होगा भाग्य का फैसला, किसे मिलेगी मुनि श्री की पुरानी पिच्छिका

आष्टा— रविवार को दिव्योदय जैन तीर्थ किला में मुनि संघ के पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के शिष्यगण मुनि श्री निष्पक्ष सागर, मुनि श्री निष्प्रह सागर, मुनि श्री निष्कंप सागर और मुनि श्री निष्काम सागर जी महाराज ससंघ की विशेष उपस्थिति रहेगी।

शोभायात्रा और आयोजन की रूपरेखादोपहर 12:30 बजे नवीन पिच्छिका की शोभायात्रा नेमिनाथ जिन मंदिर, नेमिनगर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार से होते हुए किला मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से पिच्छिका परिवर्तन समारोह का शुभारंभ होगा।

समारोह में जैन भजन गायक शरद जैन अपनी सुमधुर आवाज से कार्यक्रम को विशेषता प्रदान करेंगे। आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका और बालिकाओं द्वारा सामूहिक मंगल गान प्रस्तुत किया जाएगा।व्यवस्थाएं और तैयारियांदिगंबर जैन पंचायत समिति के संतोष जैन जादूगर और हेमंत जैन ने बताया कि चार माह के चातुर्मास के दौरान धर्ममय वातावरण रहा। चातुर्मास के समापन पर यह भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देशभर से गुरु भक्तों के आगमन की संभावना है।

समारोह में दिगंबर जैन पंचायत समिति, धर्म प्रभावना समिति और मुनि सेवा समिति ने अधिकतम संख्या में समाजजनों को आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सदस्यों में डॉ. जैनपाल जैन, देवेंद्र जैन, रत्नेश जैन, विनोद जैन, अक्षत जैन, पीयूष जैन, सचिन जैन, संजय जैन सात्विक, श्रेयांस पोरवाल और संयम जैन पोरवाल का योगदान सराहनीय है।समापन की अपीलसमिति ने समस्त समाजजनों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Leave a Comment